आगरा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
आगरा, थाना ताजगंज क्षेत्र की मुकुंद विहार कॉलोनी में सोमवार रात को पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट को पकड़ा। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो संचालिकाओं और आठ युवकों को पकड़ा, साथ ही तीन युवतियों को मुक्त कराया गया।
एनजीओ की सूचना पर कार्रवाई
एक एनजीओ ने पुलिस को ताजगंज क्षेत्र के मुकुंद विहार में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना दी थी। इसके बाद मानव तस्करी निरोधक थाने की टीम के साथ छापा मारा गया।
पकड़े गए युवक आस-पास के जिलों के रहने वाले
पकड़े गए युवक आस-पास के जिलों के रहने वाले हैं। एनजीओ की मदद से युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मुकुंद विहार में जिन घरों पर छापा मारा, वहां घरों पर लिखा है यह फैमिली घर है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कॉलोनी के लोग भी परेशान थे। उन्हें मालूम था कि कॉलोनी में कुछ घरों में सेक्स रैकेट चल रहा था।
एसीपी सैय्यद अरीब अहमद का बयान
एसीपी सैय्यद अरीब अहमद के मुताबिक, पुलिस ने छापे में आठ युवकों को पकड़ा। इसके साथ ही तीन युवतियों को रेस्क्यू किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें