आगरा के मिठाई विक्रेताओं का 13 नवंबर को बंद का एलान
आगरा के सभी प्रतिष्ठित मिठाई विक्रेताओं ने 13 नवंबर को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला किया है। यह फैसला उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग के विरोध में लिया गया है।
आगरा स्वीट एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने आज भगत हलवाई के रेस्टोरेंट पर एक आपातकालीन बैठक आयोजित की। बैठक में एसोसिएशन के अमित गोयल ने कहा कि आगरा के मिठाई विक्रेताओं को संगठित तरीके से परेशान किया जा रहा है और बदनाम किया जा रहा है।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजकुमार भगत ने कहा कि विभाग द्वारा किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाती है, लेकिन ग्राहक की प्रमाणिकता को नहीं देखा जाता है।
एसोसिएशन के सचिव जय अग्रवाल ने कहा कि आज उनके सेंट जोन्स वाले प्रतिष्ठान पर दो व्यक्ति आए और धमकी दी कि श्री मोर मुकुट जैसा हाल कर देंगे।
बैठक में शिशिर भगत ने कहा कि आगरा के प्रतिष्ठित मिठाई वालों को बदनाम करने के लिए एक षडयंत्र चल रहा है और फर्जी वीडियो बनाकर वर्षो पुरानी शाख को बदनाम किया जा रहा है।
आगरा स्वीट एंड मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन द्वारा कल अपने प्रतिष्ठान बंद कर सुभाष पार्क से सैकड़ों की संख्या में व्यापारी पैदल मार्च कर कलेक्टेड जिला अधिकारी के कार्यालय पर ज्ञापन सौपेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें