सर्राफा कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों की हत्या की
इटावा में सर्राफा कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों की हत्या कर दी, फिर घर का दरवाजा बंद कर भाग गया। 16 घंटे बाद डायल 112 को फोन किया और झूठ कहा कि परिवार ने सुसाइड कर लिया।
पुलिस ने कारोबारी को रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।
मामला कोतवाली इलाके के लालपुरा का है। मृतकों में पत्नी रेखा वर्मा (45), बेटी भव्या (18), बेटी काव्या (16) और बेटा अभिष्ट (14) हैं।
सर्राफा कारोबारी मुकेश वर्मा ने पारिवारिक विवाद में हत्या की।
मुकेश दिल्ली से सोने की खरीदारी करता है। वह महीने में 8 से 10 दिन घर से बाहर रहता है। ज्वेलरी का सामान थोक व्यापारियों को देता है। बड़ी बेटी भव्या दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम कर रही थी। काव्या सोनी 12वीं क्लास की स्टूडेंट थी। मुकेश की दो शादी हुई थी। पहली पत्नी की शादी के दो साल बाद 2005 में मौत हो गई। भव्या पहली पत्नी की बेटी थी। बाकी दोनों बच्चे वर्तमान पत्नी से हैं।
मुकेश ने सोमवार की शाम करीब साढ़े 8 बजे खुद डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस को बताया कि पत्नी और बच्चों ने सुसाइड कर लिया है। बेटी के मोबाइल फोन के वॉट्सऐप स्टेटस पर मृतकों की फोटो लगाकर कैप्शन लिखा- ये सब लोग खत्म। इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मुकेश ने ट्रेन से कटकर जान देने की कोशिश की, लेकिन पटरी के बीच में होने के कारण वह बच गया। रेलवे पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें