आगरा में चिकित्सा इतिहास रच दिया गया :60 वर्षीय मरीज की गर्दन के दुर्लभ ट्यूमर की सफल सर्जरी
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की टीम ने एक दुर्लभ और गर्दन के विशाल ट्यूमर की सफल सर्जरी की गई। यह ट्यूमर 60 वर्षीय मरीज की गर्दन में था और प्रमुख धमनियों को घेरते हुए गर्दन के पीछे के त्रिभुज के मांसपेशियों से जुड़ा हुआ था।
दुनिया में ऐसे ट्यूमर के केवल तीन मामले रिपोर्ट किए गए हैं और इस ट्यूमर का आकार 17 सेमी x 6 सेमी था। सर्जरी का नेतृत्व डॉ. करण आर. रावत ने किया और इसे शून्य रक्तस्राव के साथ पूरा किया गया।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने कहा कि कॉलेज में नवीनतम उपकरण और आधुनिक अधोसंरचना होने से यह सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
सर्जरी में शामिल डॉक्टरों की टीम में डॉ. कनिका बोरा, डॉ. प्रखर सिंह, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. भारती, डॉ. अनुभव, डॉ. आकाश और डॉ. रितिका शामिल थे।
यह सर्जरी एक बड़ी सफलता है और मरीज को नई जिंदगी देने में मदद करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें