My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 12 नवंबर 2024

पशु चिकित्साधिकारी डा. अजय कुमार के निलंबन की संस्तुति



पशु चिकित्साधिकारी डा. अजय कुमार के निलंबन की संस्तुति

आगरा के दयालबाग में स्थित एसपीसीए गोशाला में गोवंश की बदहाली के मामले में प्रशासन ने  सख्त रुख अपनाते हुए  डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने शासन को भेजी अपनी रिपोर्ट में पशु चिकित्साधिकारी डा. अजय कुमार के निलंबन या अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है। इसके साथ ही इस गोशाला को बंद करने की तैयारी चल रही है, जहां लगभग 70 गोवंश हैं
अब इस गोशाला को खाली कराने की तैयारी है और यहां के गोवंश को टेढ़ी बगिया गोशाला में शिफ्ट किया जाएगा, जहां बीमार गोवंश का इलाज कराया जाएगा। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है।








एसपीसीए संस्था में गौवंश की मृत्यु होने एवं ईलाज में लापरवाही बरतने वाले 04 अभियुक्त पुलिस ने अरेस्ट किए।

आगरा के दयालबाग में सोसाइट फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रूएल्टी टू एनिमल्स (एसपीसीए) गोशाला में गोवंश की मौत का मामला सामने आया है। 

नगर निगम की टीम ने 16 गोवंश को गोशाला में ले जाने की कोशिश की, लेकिन संस्था ने उन्हें लेने से मना कर दिया, जिससे 4 गोवंश की मौत हो गई ।

इस घटना के बाद डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने गोशाला का निरीक्षण किया। 

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना न्यू आगरा में एसपीसीए संस्था के सचिव धीरेंद्र शर्मा और कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है ।

मामले में आरोप लगाए गए हैं कि संस्था की लापरवाही के कारण गोवंश की मौत हुई है। 

आगरा पुलिस ने गोवंश का उपचार करने के नाम पर नगर निगम आगरा से जमीन अनुबंध पर लेने वाली एसपीसीए संस्था ने बीमार गौवंश का रखरखाव न करने और इलाज के अभाव में गौवंश की मृत्यु होने एवं ईलाज में लापरवाही बरतने वाले 04 अभियुक्तों को थाना न्यू आगरा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया ।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages