आगरा कॉलेज प्रिंसिपल के गुर्गों ने ऑफिस से दिन दहाड़े फाइलें गायब की
आगरा कॉलेज में प्रिसिपल अनुराग शुक्ला के गुर्गों ने दिन दहाड़े कॉलेज प्रिंसिपल ऑफिस से महत्वपूर्ण फाइलें गायब कर दी गईं। इस घटना में कॉलेज के ही कुछ टीचर शामिल हैं।
महत्त्वपूर्ण फाइलो के साथ प्रिंसिपल ऑफिस का कंप्यूटर भी गायब है।साथ घटना के सबूत मिटाने के लिए उस समय की सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट कर दी गई है। यह कृत्य करने वाले कॉलेज के फिजिक्स डिपार्टमेंट के डॉक्टर चंद्रवीर सिंह, गणित विभाग के डॉक्टर सुनील यादव और बीकॉम के अनिल चौधरी हैं।
पुलिस को बताया गया है कि पहली गाड़ी का नंबर यूपी80 ईडी 2727 है। दूसरी गाड़ी का नंबर यूपी76 वाई 7677 है।
प्रिंसिपल डॉक्टर अनुराग शुक्ला फेक डॉक्यूमेंट और भ्रष्टाचार के मामले में फंसे हैं। उन्होंने अपना अवकाश 18 अक्टूबर तक बढ़ा लिया है।
कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर सीके गौतम और अन्य शिक्षकों को पता चलने पर प्रोफेसर पीबी झा, डॉक्टर केके सिंह, डॉक्टर भोपाल सिंह समेत अन्य टीचर कॉलेज पहुंच गए।
इस घटना की जानकारी प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, निदेशक उच्च शिक्षा और आगरा कॉलेज प्रबंध समिति की अध्यक्ष और मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी को दे दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें