त्योहारी मौसम मतलब व्यापार पर छापामारी
आगरा नगर निगम ने फतेहाबाद रोड से अवैध होर्डिंग्स हटाए
पूरे वर्ष कुंभकर्णी नींद सोने वाले विभागो में त्योहार की खुशबू आते ही इन विभागो ऊर्जा का संचार हो जाता है और फिर शुरु होती है कार्यवाही जैसे सैंपलिंग अतिक्रमण जैसे अभियान जो दीपावली से तीन चार दिन पहले दम तोड देता है
नगर निगम के अधिकारियों को नगर निगम के मुख्य द्वार पर लगे होर्डिंग अवैध नही लगते है
आज से शुरुआत हुई आगरा नगर निगम के राजस्व विभाग ने सोमवार को ताज व्यू चौराहा से रमाडा तक फतेहाबाद रोड पर अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक वैभव यादव के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक अवैध होर्डिंग जब्त किए गए।
इसके अलावा, आधा दर्जन से अधिक दुकानदारों ने नगर निगम टीम से रसीद कटवाकर अपने विज्ञापन पटों को लगाने की अनुमति प्राप्त की। इससे नगर निगम को 15,540 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
इस कार्रवाई से अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों में खलबली मच गई है। नगर निगम राजस्व विभाग ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वे अपने विज्ञापन पटों को अवैध तरीके से न लगाएं। अनुमति के बिना होर्डिंग लगाने पर कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें