कैफे पर पुलिस छापा,देह व्यापार का खुलासा
मुजफ्फर नगर: शहर के स्वरूप स्क्वायर बिल्डिंग में चल रहे दो कैफ़े फ्री फायर और कैफे कार्नर पर जिला प्रशासन ने पुलिस के साथ छापेमारी की है। यहां देह व्यापार का खुलासा हुआ है।शहर की नामी शिक्षण संस्थाओं के 50 छात्र-छात्राएं पकड़े गए।
छापे के दौरान कैफे में बने केबिन के अंदर से 50 युवक-युवतियाँ पकड़ी गई है। इनमे 7 छात्राएं नाबालिग मिली पुलिस ने सभी की वीडियोग्राफी कर सभी युवक- युवतियों को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया है।
सीओ सिटी ने बताया कि नाबालिग छात्राओं को इनके परिजनों को बुलाकर चेतावनी देते हुए उनकी सुपुर्दगी में दे दिया जाएगा।
कैफ़े मैं सिटिंग व्यवस्था के साथ दो कमरे भी मिले है। कैफे के अंदर से बीयर की खाली बोतल के साथ आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई है। पकड़े गए छात्र छात्राएं शहर के नामचीन स्कूलों और कॉलेज के हैं। छापेमारी में सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, पुलिस क्षेत्राधिकार नगर, सिविल लाइन थाना पुलिस मौजूद रही।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें