आगरा में रियल एस्टेट व्यापारी के बेटे की विदेशी गांजे के साथ गिरफ्तारी
आगरा में एनसीबी का बड़ा छापा, विदेशी गांजा जब्त
आगरा के चर्च रोड स्थित शांति निकेतन अपार्टमेंट में नेशनल कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने सोमवार को छापा मारकर एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान जमीन के कारोबारी के बेटे आकाश गोयल को विदेशी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया।
एनसीबी टीम ने आकाश के पास से 90 ग्राम मारिजुआना जब्त किया, जिसकी कीमत लाखों में है। पूछताछ में पता चला कि आकाश का कनेक्शन दिल्ली के ड्रग पैडलर से है, जिसे हाल ही में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर एक्सटेंशन में तुषार गोयल के गोदाम पर छापा मारकर 562 किलोग्राम कोकीन और थाईलैंड का 40 किलोग्राम हाइड्रो पोनिक मारिजुआना जब्त किया था। इसकी कीमत करीब 5820 करोड़ रुपये बताई गई थी।
आकाश ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली में पार्टी में ड्रग पैडलर से मिला था और उसी से ड्रग्स लेकर आया था। एनसीबी की यह कार्रवाई दिल्ली में पकड़े गए ड्रग पैडलर के नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें