निकम्मे-नकारे' मंत्री से लेकर 'टोटी चोर' तक.. सोशल मीडिया पर चल रही कैसी बदजुबानी, FIR भी हो गई...
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ऑफिस और समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया सेल के बीच सोशल साइट एक्स पर छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस जंग के चलते उत्तर प्रदेश का सियासी माहौल भी काफी गर्म हो गया है।
अब इस मामले में पुलिस की भी एंट्री हो गई है। दरअसल नगर विकास मंत्री एके शर्मा के भाई द्वारा मऊ जनपद में समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के बाद मामला दर्ज करते हुए पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है
सपा मीडिया सेल का मंत्री पर वार
दरअसल, योगी सरकार में मंत्री एके शर्मा की टीम और सपा मीडिया सेल आपस में भिड़ गए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई. हुआ यूं कि 4 अक्टूबर को सपा की मीडिया सेल ने एक अखबार की कटिंग शेयर की, इसमें कानपुर की चंद्रयान-3 सड़क की बदहाल स्थिति दिखाई पड़ रही है. कैप्शन में लिखा- ‘कौन सी भ्रष्ट शराब का नशा करके सो रहा मंत्री? उठकर देख अपना निकम्मा और नकारापन.’
मंत्री के तरफ से भी किया पलटवार
इसके बाद मंत्री एके शर्मा के ऑफिस टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “टोटी चोर जहां-जहां जाते हैं. वहां से टोटी निकालने की वजह से जलभराव हो ही जाता है. इस सड़क पर भी हो न हो ऐसा कुछ कारण हो. देख लो उधर की कोई टोटी खुलकर तुम्हारे घर आई है क्या? हम इसकी जांच अवश्य कराएंगे.”
इधर एके शर्मा ऑफिस द्वारा लिखा गया कि "सपा नेताओं एवं @MediaCellSP के विरुद्ध परिवार जनों की मानहानि करने सहित अन्य क़ानूनी प्रावधानों के तहत मंत्री जी के भाई ने मऊ ज़िले के अपने थाने पर FIR लिखवाई। आशा है सरकार एवं पुलिस इसका संज्ञान लेकर उचित विधिक कार्यवाही करेगी।"
#सोशल मीडिया से साभार

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें