नशे में धुत टीचर ने स्कूल में की शराब की पैरवी,दूध पीने से होते हैं सरकारी कार्य!
फरह के सरकारी स्कूल के शराबी टीचर का स्कूल में नशे में धुत होने का वीडियो वायरल, बोला- आपके लिए शराब है लेकिन मेरे लिए दूध है!
फरह (Mathura) के गढ़ी रामबल के सरकारी स्कूल में एक टीचर शराब पीकर स्कूल पहुंच गया और नशे में धुत होकर बच्चों के सामने खड़ा हो गया। जब उसे इस हालत में देखकर सवाल किया गया तो उसने शराब को दूध बताया और कहा कि इससे सरकारी कार्य होते हैं।
टीचर ने कहा, "आप इसे शराब कहते हैं, लेकिन मेरे लिए यह दूध है। मैंने स्कूल आने से पहले थोड़ा सा दूध पी लिया था। और अब मैंने स्कूल की छुट्टी कर दी है ताकि बच्चे भी दूध पी सकें।" शराब का सेवन किए शिक्षक का नाली के किनारे लेटे हुए वीडियो बना लिया गांव वालो ने और उसे वायरल कर दिया
इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने अधिकारियों को दी, खंड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने कहा है कि वे मौके पर जाकर कार्रवाई करेंगे।
यह घटना सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और टीचरों की जिम्मेदारी को लेकर बड़े सवाल उठाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें