सदर में नाबालिग के साथ ड्राइवर ने किया दुष्कर्म
आगरा,थाना सदर की सीओडी पुलिस चौकी के अंतर्गत नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है।
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घर के पास ही एक बाड़ा है जिसका उपयोग गाड़िया खड़ी करने के लिए होता है। घर के पास ही प्रेमचंद का घर है बीती रात प्रेमचंद का ड्राइवर भीमा हमारी नाबालिग बेटी को मुंह दबाकर जबरन बाड़े में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर भाग गया। पीड़िता ने घटना की सूचना अपने परिजनों दी।सूचना पर एसीपी सदर सुकन्या व सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पीड़िता को मेडिकल के लिए लेडी लायल भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के।खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें