जो मेरा नहीं.. वह किसी का भी नहीं ,कह कर काट दी गर्दन
वाराणसी में प्रेमी क़ी शादी कही और होने से नाराज़ प्रेमिका ने अपने प्रेमी के रूम में घुसकर उसकी नई नवेली दुल्हन रोशन जहाँ क़ी गर्दन काट डाली। खून क़ी फुहार छूटी तो गर्लफ्रेंड प्रिया ने चिल्लाकर साफ कहा क़ी जो मेरा नहीं.. वह किसी का भी नहीं.. जो मेरे और प्रेमी के बीच में आएगा.. उसका यही हाल होगा। नई नवेली दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमिका प्रिया शर्मा और उसका प्रेमी बबलू अंसारी अरेस्ट है। प्रिया के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ। वही बबलू को शादी का झांसा देकर कई साल तक रेप करने के मामले में जेल जाना होगा।प्रिया क़ी माँ ने बबलू परएफआईआर कराई है।
कई साल से अफेयर.. शादी में आड़े आया धर्म..
हमलावर प्रिया शर्मा ने पुलिस से बताया क़ी बबलू व उसका 3 साल से ज्यादा का अफेयर था। अचानक उसने रोशन से विवाह कर लिया। सालो तक वह उसके शरीर से खेलता रहा। मुझे पत्नि का दर्जा चाहिए... इसी लिए वह उसकी नई नवेली दुल्हन को मारना चाहती थी ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें