My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 22 अगस्त 2024

पत्नी ने मांगे छह लाख रुपए गुजाराभत्ता के

 


पत्नी ने मांगे छह लाख रुपए गुजाराभत्ता के
कर्नाटक हाईकोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां पत्नी द्वारा पति से 6 लाख रुपये मेंटीनेंस मांगने पर बवाल मच गया है. यहां तक की कोर्ट में मौजूद लोग भी तलाक मांगने वाली महिला की डिमांड सुनकर भौचक्के रह गए. इस मांग पर महिला जज ने कहा कि इतनी रकम एक महीने में कौन खर्च करता है. इस पर महिला के वकील ने कहा कि वो ब्रांडेड कपड़े पहनती हैं. इस पर जज ने उन्हें खुद पासे कमाने की हिदायत दी है. 
क्या है पूरा मामला? 
दरअसल, बेंगलुरू की एक महिला ने तलाक के दौरान अपने मासिक खर्च के लिए  भारी-भरकम डिमांड रखी. उसने गुजारा भत्ता के लिए 6 लाख रुपये महीना रकम मांगी. इस बात से हैरान होकर जज ने कहा- 'अगली सुनवाई में सही आंकड़ों के साथ आइए. भला इतनी रकम कौन खर्च करता है'. इस पर महिला के वकील ने कहा कि उनकी क्लाइंट ब्रांडेड कपड़े पहनती हैं और इसके अलावा उन्होंने कई खर्चों का जिक्र किया

महिला के वकील ने अदालत को बताया कि उसे जूते, कपड़े, चूड़ियां आदि के लिए 15,000 रुपये प्रति माह और घर में खाने के लिए 60,000 रुपये हर महीने की जरूरत पड़ती है. इसके साथ ही महिला के वकील ने बताया कि उसे घुटने के दर्द और फिजियोथेरेपी के इलाज के लिए 4-5 लाख रुपये की जरूरत है.


कोर्ट ने लगाई फटकार


महिला की इस हाई-फाई डिमांड से जज भी चौंक गईं. जज ने कहा कि यदि वह इतना ही खर्च करना चाहती है तो उसे कमाने दो.  क्या कोई इतना खर्च करता है? एक अकेली महिला अपने लिए इतना खर्च कर सकती है. आपके पास परिवार की कोई और जिम्मेदारी नहीं है. आपको बच्चों की देखभाल करने की जरूरत नहीं है. आप इस धनराशि को बस अपने लिए चाहती हैं. आपको संवेदनशील होना चाहिए. जज ने महिला के वकील से भी कहा कि वह उचित राशि की मांग करें नहीं तो उनकी याचिका खारिज कर दी जाएगी.


सिंडिकेट फीड

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages