पॉप
‘दुष्कर्म वादी पार्टी के शौकीन राष्ट्रीय अध्यक्ष का पीडीए’भाजपा नेत्री श्वेता सिंह ने होर्डिंग लगवाया
उत्तर प्रदेश की राजनीति में रोज नए आयाम और नए समीकरण बन और बिगड़ रहे हैं. हालांकि सभी सियासी दलों की अपनी पैमाइश और एक औरा है. जिस पर वो अपने मोहरों को बैठाते हैं. ताजा मामला पीडीए (PDA) की सियासत करने से जुड़ा हुआ है। कभी समाजवादी महिला सभा की अध्यक्ष रही और अब भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्वेता सिंह ने एक पोस्टर शहर के मुख्य चौराहे वीमेन पावर लाइन 1090 पर लगाया है. जिसमें समाजवादी पार्टी के पीडीए का फुल फॉर्म बताया गया है.
अयोध्या रेप मामले में भी लगाया था पोस्टर
श्वेता सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी किस तरह से अपराधियों का समर्थन कर रही है. 1090 चौराहे पर लगाए गए इस पोस्टर ने एक बार फिर से राजनीति में भूचाल लाने का काम किया है. श्वेता सिंह ने इससे पहले अयोध्या रेप मामले को लेकर भी 1090 चौराहे पर पोस्टर लगवाया था. जिस पर की समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच मे आपसी बयानबाजी शुरू हो गई थी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें