पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर देकर ठगने वालो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
लखनऊ,पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र देकर अभ्यर्थियों को ठगने का प्रयास करने वाले जालसाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
यूपी पुलिस को तरफ से भी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पेपर लीक का अफवाह फैलाने के पीछे पुलिस सॉल्वर गैंग और ठगों का हाथ होना मान रही है।
सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले पेपर मुहैया कराने वाले लोगों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से लखनऊ के हुसैनगंज थाने में FIR दर्ज कराई गई।
टेलीग्राम चैनल पर QR Code के जरिए पेपर देने के बदले रकम मांगी जा रही।
अब तक इस मामले में शोएब नबी सोफी,यस्सार शाह, हरीश कुमार भगत, डिलाइट इंटरप्राइजेज, मनु कुमार श्रीवास्तव, कपिल जंगीद, सिद्धार्थ कुमार गुप्ता,के नाम सामने आए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें