इंस्पेक्टर 9 लाख रुपए छोड़कर थाने की दीवार कूदकर भागा
बरेली. यूपी का पुलिसिया सिस्टम आए दिन अपने किसी न किसी कारनामों के लेकर चर्चा में बनी रहती है. एक बार फिर खाकी अपने कारनामे को लेकर सुर्खियों में है. जहां एक थाना के प्रभारी निरीक्षक ने 2 स्मैक तस्करों को छोड़ने के बदले में मोटी डील कर ली थी. अब थाना प्रभारी निरीक्षक फरार है. जिसके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
यूपी का पुलिसिया सिस्टम आए दिन अपने किसी न किसी कारनामों के लेकर चर्चा में बनी रहती है. एक बार फिर खाकी अपने कारनामे को लेकर सुर्खियों में है. जहां एक थाना के प्रभारी निरीक्षक ने 2 स्मैक तस्करों को छोड़ने के बदले में मोटी डील कर ली थी. अब थाना प्रभारी निरीक्षक फरार है. जिसके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
प्रभारी निरीक्षक पर 2 स्मैक तस्करों को छोड़ने के बदले 7 लाख की रिश्वत लेने का आरोप है. जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और क्षेत्राधिकार फरीदपुर ने टीम बनाकर थाने के कमरे में छापा मारा था. कमरे की तलाशी के दौरान थाना प्रभारी रामसेवक मौके से फरार हो गए.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें