My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 21 जुलाई 2024

अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ेंगे जो बाइडेन, लेटर लिखकर किया ऐलान

 

अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ेंगे जो बाइडेन, लेटर लिखकर किया ऐलान


अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. उन्होंने रविवार को बयान जारी कर खुद को राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर कर लिया है.
81 वर्षीय राष्ट्रपति का यह निर्णय अमेरिकियों के 5 नवम्बर को होने वाले मतदान से चार महीने पहले आया है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने लेटर में कहा, ‘वह आगामी राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे. राष्ट्रपति के रूप में सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान था.
उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरा इरादा फिर से चुनाव लड़ने का रहा है, मेरा मानना ​​है कि यह मेरी पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित में है कि मैं पद छोड़ दूं और अपने कार्यकाल के शेष समय में राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करूं.’
जून के अंत में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ राष्ट्रपति पद की बहस में खराब प्रदर्शन के बाद साथी डेमोक्रेट्स द्वारा कई हफ़्तों तक उन पर दबाव बनाए जाने के बाद बाइडेन ने यह फैसला लिया है.
अमेरिकी कांग्रेस के निम्न सदन की पूर्व अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने आगाह किया है कि राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन की उम्मीदवारी डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रतिनिधिसभा में जीत को रोक सकती है. वहीं, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने निजी तौर पर डेमोक्रेट्स के सामने बाइडन की उम्मीदवारी के बारे में चिंता व्यक्त की थी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages