ट्रेन में ब्लास्ट की खबर से मची अफरा-तफरी,स्टेशन पर भगदड़ जैसे हुए हालात
बिहार के समस्तीपुर जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन खड़ी थी, अचानक ट्रेन से धुआं उठने लगा और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग जल्दबाजी में नीचे उतर गए. लोगों का कहना है की ट्रेन में ब्लास्ट हुआ, लेकिन आरपीएफ का कहना है की कोई भी ब्लास्ट नहीं हुआ.
रेलवे अधिकारी की तरफ से बयान देते हुए कहा गया है की ट्रेन के भीतर अग्निशमन यंत्र पर यात्रियों ने सामान रख दिया था और इसके कारण उसमें धुआं निकलना शुरू हुआ. जिसके कारण पूरी बोगी में धुआं भर गया. इस वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. ब्लास्ट जैसी कोई घटना नहीं हुई है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें