My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 21 जुलाई 2024

टीचर ने बच्चे को 21 सेकंड में मारे 7 थप्पड़, कान से निकला खून

 

टीचर ने बच्चे को 21 सेकंड में मारे 7 थप्पड़, कान से निकला खून, शिक्षिका का वीडियो वायरल

लखनऊ की राजधानी में ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के टाउन हॉल पब्लिक स्कूल का एक चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है. फुटेज में प्रीति रस्तोगी नाम की एक शिक्षिका को 5वीं क्लास के छात्र को एक मिनट के अंदर लगातार 8 बार थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है.
जानकारी के मुताबिक, ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के नेवगंज इलाके में टाउन हॉल पब्लिक स्कूल है. यहां उसी इलाके का एक बच्चा 5वीं क्लास में पढ़ता है. बच्चे के परिवार वालों ने बताया कि अंग्रेजी की शिक्षिका प्रीति रस्तोगी की क्लास चल रही थी और वह बच्चों के असाइनमेंट चेक कर रही थी. बेटे की कॉपी में 'वाटर' की जगह 'वेट' लिखा हुआ था. इस वजह से प्रीति रस्तोगी बहुत गुस्से में आ गईं.
उन्होंने एक मिनट के अंदर बच्चे को लगभग 8 बार थप्पड़ मारे. साथ ही, उसके कान को बुरी तरह से मोड़ा. इससे बच्चे के कान से खून निकल गया. दर्द से कराहते बच्चे ने पूरी घटना के बारे में प्रिंसिपल को बताया और शिकायत की. इस पर प्रिंसिपल ने क्लास में जाने के लिए कहकर मामले को टाल दिया.
जब  मां ने इस बारे में बच्चे से बात की तो बच्चे ने पूरी घटना बताई. जिसके बाद उसकी माँ ने 112 डायल करके स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस को भी सूचित किया. पीड़ित के मुताबिक, शिकायत मिलने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. शनिवार शाम को घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ. जिसमें शिक्षिका का यह कृत्य कैद हुआ है. परिवार उक्त घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages