रेलवे ब्रिज पर फोटोशूट करा रहा था कपल, सामने से तेज रफ्तार ट्रेन को आते देख 90 फीट गहरी खाई में कूदे
सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में अधिकांश लोगों के सिर पर रील बनाने की धुन हरदम सवार रहती है. चंद फॉलोअर्स और लाइक्स को पाने के चक्कर में लोग रील्स बनाने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. ऐसे में कई बार लोग बिन बुलाए मुसीबत को न्योता दे देते हैं और उनकी जान जरा सी लापरवाही के चलते खतरे में पड़ जाती है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक कपल (Couple) रेलवे ब्रिज (Railway Bridge) पर कपल मजे से फोटोशूट (Photoshoot) करा रहा होता है, लेकिन तभी सामने से तेज रफ्तार ट्रेन आती है, जिसके बाद वो 90 फीट गहरी खाई में छलांग लगा देते हैं.
https://twitter.com/NDTV_Rajasthan/status/1812180459964796941?t=UMBS7MRw0AIFKksy01xrBA&s=19
इस वीडियो को @NDTV_Rajasthan नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- राजस्थान का कश्मीर कहे जाने वाले गोरमघाट में फोटो शूट कर रहे पति-पत्नी ट्रेन आती देख 90 फीट गहरी खाई में कूदे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें