My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 17 जुलाई 2024

सेलेब्स को जिम्मेदारी लेनी होगी जिस प्रोडक्ट का वो विज्ञापन करते है


सेलेब्स को जिम्मेदारी लेनी होगी जिस प्रोडक्ट का वो विज्ञापन  करते है

सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश जिसमे कहा गया कि  एडवर्टाईजर्स और एंडोर्सर्स को कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को एंडोर्स करते समय जिम्मेदारी से काम करना चाहिए, क्योंकि वे मिसलीडिंग एडवर्टिजमेंट्स जारी करने के लिए समान रूप से जिम्मेदार हैं।अदालत ने यह भी कहा कि किसी कंज्यूमर प्रोडक्ट का समर्थन करते समय सेलिब्रिटीज और पब्लिक फिगर्स के लिए जिम्मेदारी से कार्य करना अनिवार्य है।

शेखर कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा “फाइनली! भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को एंडोर्स करने वाले व्यक्तित्वों का यह सुनिश्चित करने का कर्तव्य है कि प्रोडक्ट कंज्यूमर के लिए मिसलीडिंग या हानिकारक न हों। तो, आइए कोला और सुगरी ड्रिंक्स से शुरुआत करें जो स्वास्थ्य के लिए खतरा है। इसको ऐसे समझते हैं कि यदि 10% भारतीयों को डायबटीज है तो, 50% डायबटिक्स मरीज को नहीं पता कि उन्हें यह है और ये सुगरी ड्रिक से आसानी से होता है। कोला और दूसरे सुगरी ड्रिंक्स को प्रमोट करने वाले व्यक्तित्वों को अब यह सोचना चाहिए कि कोला स्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ा खतरनाक है ।”

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर, कपूर ने एक सोशल मीडिया यूजर के रिस्पांस में अपने विचार साझा किये, “यदि आप किसी प्रोडक्ट या कंपनी को एंडोर्स कर रहे हैं, और आप एक पब्लिक फिगर हैं, जो लोगों को प्रभावित कर सकते हैं, तो यह माना जाना चाहिए कि आप जिसको एंडोर्स कर रहे हैं उस पर आप विश्वास करते हैं।” जैसे ही कपूर ने हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी राय साझा की, उनके फैंस और फॉलोवर्स ने उन ब्रांडों की ओर ध्यान आकर्षित किया, जिन्हें अपने प्रोडक्ट्स की जिम्मेदारी लेने की जरूरत है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages