महाराष्ट्र सरकार ने 12वीं पास‘लाडला भाई ’को रेवड़ी का किया ऐलान
आषाढ़ी वारी त्योहार के मौके पर महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने प्रदेशभर के युवाओं को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। ‘लाड़ली बहन योजना’ के बाद एकनाथ शिंदे की सरकार पुरुषों के लिए एक योजना लेकर आई है। इस योजना के तहत सरकार 12वीं युवाओं और डिप्लोमा धारकों को अप्रेंटिसशिप के तहत स्कॉलरशिप मिलेगी।
योजना के अनुसार, 12वीं पास को 6 हजार रुपये प्रति महीना, डिप्लोमा धारकों के लिए 8 हजार और ग्रेजुएट के लिए 10 हजार रुपये तक दिए जाएंगे।
महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने ‘लाडली बहना योजना’ की तर्ज पर ‘लाडला भाई योजना’ का ऐलान किया है. आषाढ़ी एकादशी के पर्व पर पंढरपुर के विट्ठल मंदिर में पूजा के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि ‘लाडला भाई योजना’ के तहत महाराष्ट्र सरकार 12वीं पास युवाओं को हर महीने 6000 रुपए देगी. इसके अलावा डिप्लोमा धारकों को 8000 रुपए और ग्रेजुएट को 10,000 रुपए महीना दिया जाएगा. दरअसल, महाराष्ट्र में कुछ महीनों में ही चुनाव होने हैं. माना जा रहा है कि शिंदे सरकार ने इस फैसले के जरिए विपक्ष के बेरोजगारी वाले मुद्दे को खत्म करने की कोशिश की है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें