योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, UP में बनेगा NCR के तर्ज पर SCR
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र NCR की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) बनेगा. इसमें 6 जिलों को शामिल किया जाएगा. योगी कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव पास हो गया है.
SCR यानी राज्य राजधानी क्षेत्र में हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी और लखनऊ को शामिल किया जाएगा. इससे लखनऊ से सटे जिलों का तेजी से विकास होगा. सरकार ने इसके लिए ‘राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण’ के गठन को मंजूरी दे दी है.
इससे संबंधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दे दी है. अब जल्द इसकी अधिसूचना जारी होगी. इसके बाद प्राधिकरण में किसी वरिष्ठ IAS अधिकारी की तैनाती की जाएगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें