My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 27 जून 2024

विधायक का नौ पेपर लीक करने का शपथपत्र

 

विधायक पर पेपर लीक की 9 एफआईआर
राजभर की सुभासपा पार्टी के विधायक बेदी राम का चुनाव के वक्त दिया गया शपथ पत्र है जिसमें साफ दर्ज है कि उनके खिलाफ एक या दो नहीं बल्कि पेपर लीक की 9 FIR दर्ज है।
राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कई थानों में विधायक बेदी राम पर बेहद गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। वो जेल भी गए थे पेपर लीक मामलों में।
अब बेदी राम के वायरल वीडियो के बाद ये शपथ पत्र जिस पर उनके खुद के दस्तखत हैं, वायरल हैं। आप भी एक नजर डालिए बेदी राम के कारनामों पर
देश में NEET और UGC NET में धांधली को लेकर युवा आक्रोशित हैं. इस बीच एक विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विधायक पेपर लीक कराने, पैसा लेकर पास करवाने और रिजल्ट भी बदलवा देने का दावा कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के सुभासपा विधायक बेदी राम का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. वायरल वीडियो में सुना जा सकता है जिनके पेपर्स रद्द हो गए वो स्टूडेंट अपना पैसा वापिस मांगने आए हैं तो बेदी राम उनको हड़का रहे हैं और बता भी रहे हैं कि वो कैसे पेपर लीक और रिजल्ट बदलने का सिस्टम चलाते हैं.
पेपर लीक मामले में जा चुके हैं जेल
बेदी राम यूपी में राजभर की पार्टी से गाजीपुर जनपद की जखनिया सीट से वर्तमान विधायक हैं. पेपर लीक के मामले में वो विधायक बनने से पहले जेल भी काट चुके हैं और अभी भी वहीं धंधा करते वीडियो में दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर बेदी राम या उनकी पार्टी ने अभी कोई बयान नहीं दिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages