आपराधिक मामलों में शामिल 112 वकीलों का लाइसेंस होगा रद्द।
वकीलों की वेशभूषा में लगातार जमीनों पर कब्जा करने के कई मामले सामने आ रहे थे. जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर विशेष जांच प्रकोष्ठ का गठन किया गया था.
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने काले कोट की आड़ में अराजकता फैलाने वाले वकीलों पर तल्ख टिप्पणी की थी. अदालत ने यूपी बार काउंसिल से ऐसे अधिवक्ताओं को ब्यौरा मांगा और कहा कि इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी.
रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की रिपोर्ट पुलिस ने बार काउंसिल की भेजी।
अवैध कब्जे, मारपीट और धमकाने के मामले में नाम सामने आए।
जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र अग्रवाल ने अधिवक्ता सेल बनाया था।
सेल में आई 149 शिकायतों में 92 अवैध कब्जा, 57 धमकाने की।
जांच में वकील की ड्रेस में कब्जे सहित अन्य अपराध किए गए।
112 वकीलों पर 55 केस, सभी अवैध कब्जा, मारपीट से जुड़े।
कई ऐसे मामले भी आए जिसमें अधिवक्ता वकील ही प्रताड़ित।।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें