यह विधायक है पेपर लीक का सबसे बड़ा गिरोह चलाने वाला सरगना है!
देश में NEET और UGC NET में धांधली को लेकर युवा आक्रोशित हैं. इस बीच एक विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विधायक पेपर लीक कराने, पैसा लेकर पास करवाने और रिजल्ट भी बदलवा देने का दावा कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के सुभासपा विधायक बेदी राम का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. वायरल वीडियो में सुना जा सकता है जिनके पेपर्स रद्द हो गए वो स्टूडेंट अपना पैसा वापिस मांगने आए हैं तो बेदी राम उनको हड़का रहे हैं और बता भी रहे हैं कि वो कैसे पेपर लीक और रिजल्ट बदलने का सिस्टम चलाते हैं.
पेपर लीक मामले में जा चुके हैं जेल
बेदी राम यूपी में राजभर की पार्टी से गाजीपुर जनपद की जखनिया सीट से वर्तमान विधायक हैं. पेपर लीक के मामले में वो विधायक बनने से पहले जेल भी काट चुके हैं और अभी भी वहीं धंधा करते वीडियो में दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर बेदी राम या उनकी पार्टी ने अभी कोई बयान नहीं दिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें