My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 24 जून 2024

आवास विकास परिषद द्वारा अस्पतालों को आवंटन रद्दीकरण या धन वसूली का नोटिस

 

आवास विकास परिषद द्वारा रद्दीकरण या धन वसूली का नोटिस

आगरा में  आवास विकास परिषद की आवासीय आवंटन पर प्राइवेट हॉस्पिटल और नर्सिंग होम बना दिए गए हैं. ऐसे में आवंटियों द्वारा निर्मित 14 निजी अस्पतालों को नोटिस दिया गया।

आगरा की आवास विकास परिषद कॉलोनी में आवासीय परिसरों के अंदर चल रहे निजी अस्पतालों को आवास विकास परिषद की ओर से नोटिस भेजा गया है. 

रिहायशी भवनों का व्यवसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ यह एक्शन लिया गया है. इससे पहले आवास विकास परिषद की ओर से ऐसे ही व्यापारियों के खिलाफ भी एक्शन लिया गया था. अब परिषद की ओर से 14 निजी अस्पतालों को आवंटन रद करने का नोटिस जारी किया गया है और इनसे एक सप्ताह में जवाब भी मांगा है.

आवास विकास परिषद के प्रवर्तन दल के अधिकारी कर्नल जीएम खान ने बताया कि उप आवास आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों को लेकर अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार ने कई भवनों को सील किया है. सिकंदरा योजना में आवासीय प्रयोजन के लिए स्वीकृत संपत्तियों में व्यवसायिक प्रयोग करने पर पंकज पैथोलॉजी, बंसल हॉस्पिटल,सिंघल हॉस्पिटल,अनूप दीक्षित हॉस्पिटल,जगदम्बा हॉस्पिटल,सर्वोदय हॉस्पिटल समेत14 अस्प्तालों और नर्सिंग होम को आवंटन रद करने के नोटिस भेजे गए हैं.




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages