My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 4 अगस्त 2021

आयुष्मान गोल्डन कार्ड किसी दूसरे के नाम से जारी होने पर शिकायत दर्ज कराएँ

 

आयुष्मान गोल्डन कार्ड  किसी दूसरे के नाम से जारी होने पर शिकायत दर्ज कराएँ




आयुष्मान भारत योजना देश में कमजोर वर्ग के लोगों को मुफ्त में सालाना पांच लाख रूपये तक की बीमा कवरेज मुहैया कराती है। यह दुनिया की सबसे बड़ी और पूरी तरह से सरकारी खर्च पर चलने वाली स्वास्थ्य बीमा योजना है ।
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के ज़िला कार्यक्रम समन्वयक डॉ आशीष कुमार सिंह ने बताया कि यदि आपका आयुष्मान कार्ड ( गोल्डन कार्ड) किसी कारणवश और किसी के नाम से जारी हो गया है तो चिंता की कोई बात नहीं है । यदि आपके पास योजना से प्राप्त कोई प्रमाणिक दस्तावेज उपलब्ध हैं , जैसे कि प्रधानमंत्री जी का पत्र या प्लास्टिक कार्ड तो आप अपनी शिकायत टोल फ्री नं. 180018004444 या 14555 पर दर्ज करा सकते हैं । इसके अतिरिक्त योजना से सम्बन्धित दस्तावेज लेकर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात डिस्ट्रिक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट  (डीआईयू) टीम के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं ।
दस्तावेज सत्यापित होने पर ही बनता है आयुष्मान गोल्डन कार्ड
ज़िला सूचना प्रबंधक गौरव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इस प्रकार की किसी भी शिकायत के आने पर मामले की जांच की जायेगी। समस्त दस्तावेज सत्यापित कर शासन को भेज दिये जाएँगे शासन स्तर से अनुमति मिलने के उपरांत लाभार्थी सूचीबद्ध चिकित्सालय या जन सेवा केंद्र पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है ।
किसी प्रकार के पंजीकरण की आवश्यकता नही है
इस सम्बन्ध में ज़िला शिकायत प्रबंधक दुष्यंत दत्त का  कहना है कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार के पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह योजना पूर्णतः पात्रता पर आधारित है, जिसकी सूची वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर तैयार की गयी है । पात्र परिवारों के लाभार्थी की अनुबंधित अस्पतालों में पहचान सुनिश्चित होने के पश्चात्‌ पांच लाख तक का नि:शुल्क चिकित्सा लाभ प्राप्त कर सकते हैं । लाभार्थी किसी भी अनुबंधित सरकारी अथवा निजी (प्राइवेट) अस्पताल में अपना आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त फोटो पहचान पत्र ले जाकर अपनी पहचान एवं पात्रता सुनिश्चित कर सकता है ।
आयुष्मान भारत योजना से सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर- 180018004444 अथवा 14555 पर कॉल करके प्राप्त की जा सकती है ।
एंड्राइड फ़ोन पर उपलब्ध ऐप आयुष्मान सारथी के माध्यम से भी यह जानकारी प्राप्त की जा सकती है । सूचीबद्ध अस्पतालों की सूची हर जिले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, ग्राम पंचायत कार्यालय, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा आशा कार्यकर्ता के पास उपलब्ध हैं, वहां से भी यह जानकारी ली जा सकती है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages