My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 4 अगस्त 2021

करोना वेक्सिन टीका उत्सव में उत्साह के साथ लगवाई वैक्सीन

 


करोना वेक्सिन टीका उत्सव में उत्साह के साथ लगवाई वैक्सीन

-60,495 लोगों को लगाया गया कोविड से बचाव के लिए टीका
--345 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण

आगरा में कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। मंगलवार को जनपद में टीका उत्सव मनाया गया। इसमें जनपद के 345 केंद्रों पर  60,495 को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। ये अब तक का एक दिन में वैक्सीन लगने का सार्वाधिक आंकड़ा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को टीका उत्सव मनाया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जल्द से जल्द  और अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाए जाने लक्ष्य रखा गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव वर्मन ने बताया कि मंगलवार को आयोजित हुए टीका उत्सव में 345 केंद्रों पर 60 हजार लोगों का टीकाककरण करने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 60,495 लोगों  ने पहली डोज और दूसरी डोज उत्सव से लगवाई । डीआईओ ने बताया कि लोगों को सुविधा देने के लिए टीका उत्सव में ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा दी गई थी।
डीआईओ ने बताया कि अभी तक वैक्सीनेशन का किसी भी दिन अभाव हो जाता था, लेकिन अब यह पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इस समय जनपद के स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीनेशन की कमी नहीं है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अमित कुमार ने राम नगर की पुलिया शहरी नगरीय स्वास्थ्य केंद्र सहित कई केंद्रों पर निरीक्षण किया गया।
जीवनी मंडी नगरीय स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि टीका उत्सव में केंद्र पर सफलतापूर्वक 660 लोगों का टीकाकरण किया गया।
नगरीय शहरी स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज प्रथम पर भी टीका उत्सव मनाया गया। इस दौरान एसएमनेट यूनिसेफ की ब्लॉक मॉबिलाइजेशन कोऑर्डिनेटर(बीएमसी) शायना परवीन एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरिज शेरवानी ने क्षेत्र में जाकर लोगों को कोविड टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया। इसमें पंचकुइयां टीला, डेरा सरस के लोगों को टीकाकरण कराया गया। मंगलवार को केंद्र पर 400 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें स्टाफ नर्स सविता शर्मा, गीता, सीएचओ संजय, सुदामा, सुधीर बघेल, प्रवीन सोनवीर ने सहयोग किया।
बीएमसी शायना ने बताया कि टीका उत्सव में टीकाकरण को बढ़ावा दिलाने के लिए कटरा एतवारी की मस्जिद में यूनिसेफ द्वारा मौलाना साहब से संपर्क कर कोविड टीकाकरण कराने के लिए एलान करने के लिए संपर्क किया गया।
टीका उत्सव में यूनिसेफ के डीएमसी अमृतांशु राज द्वारा खंदौली ब्लॉक के टीकाकरण केंद्रों पर मॉबिलाइजेशन करके सपोर्ट किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages