दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पिछले साल ही ने दक्षिणी दिल्ली के दो नामी गैंगस्टर अनिल गुर्जर और अंकित गुर्जर को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस व उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक -एक लाख रुपये का इनाम रखा था।
नई दिल्ली। एशिया की अति सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में दक्षिण दिल्ली का नामी गैंगस्टर अंकित गुर्जर मृत पाया गया। इससे तिहाड़ जेल प्रशासन सकते में है। सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर हैं और पूरे मामले की जांच शुरू दी गई है। गौरतलब है कि पिछले साल ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दक्षिणी दिल्ली के दो नामी गैंगस्टर अनिल गुर्जर और अंकित गुर्जर को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने अनिल गुर्जर पर 1 लाख रुपये का ईनाम भी रखा था, जबकि अंकित गुर्जर पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम रखा था। इधर, दिल्ली पुलिस ने अंकित पर 25 हजार रुपये का ईनाम रखा था। अंकित गुर्जर की मौत की सूचना परिजनों की दे दी गई है,परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।
दक्षिण दिल्ली निवासी अनिल पर अंबेडकर नगर, बदरपुर, संगम विहार और मालवीय नगर में कई मामले दर्ज हैं। अपने विरोधी तेवतिया गिरोह के प्रिंस उर्फ प्रिंस बिहारी की हत्या अनिल ने की थी। उस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
वहीं, उत्तर प्रदेश में भी इसके खिलाफ काफी मामले दर्ज हैं। दिल्ली की स्पेशल सेल ने कुछ दिन पहले इसके साथी विक्की उर्फ पहलवान को गिरफ्तार किया था। विक्की पर 75 हजार रुपये का इनाम था। विक्की पर हत्या के सात मामले समेत दिल्ली व उत्तर प्रदेश में 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें नोएडा सेक्टर 63 से एक कंपनी के मैनेजर को 2019 में अगवा करने का भी आरोप अंकित गुर्जर पर था।
अनिल गुर्जर पर इसके अलावा भी कई मामले चल रहे थे। वहीं, देश ही नहीं एशिया की अति सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में अंकित गुर्जर के मृत पाए जाने के बाद जेल प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें