My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 3 अगस्त 2021

पूर्व मंत्री की चौथी बीबी ने शौहर का छटवां हनीमून हवालात में मनवाने को किया.....

 


 

आगरा के विवादास्पद बहुचर्चित पूर्व मंत्री चैधरी बशीर एक बार फिर विवादों में हैं. इस बार चौधरी बशीर के खिलाफ थाना मंटोला  में एक और मुकदमा नगमा की शिकायत पर पुलिस ने मुस्लिम महिला संरक्षण अधिनियम की धारा 3/4 और आईपीसी की धारा 504 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया।
एसएसपी के आदेश पर पूर्व मंत्री बशीर चौधरी के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया. सीओ छत्ता दीक्षा सिंह का कहना है कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी
नगमा ने मंटोला पुलिस को बताया कि, 11 नवंबर 2012 को मंटोला के ढोलीखार मोहल्ला निवासी पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के साथ निकाह हुआ तीन साल से मायके में रह रही चौधरी बशीर की  ताजगंज की गोबर चौकी निवासी नगमा ने  दर्ज कराया है.
नौकर की बहन से छटवां निकाह करने का आरोप
इस बार बशीर अपने नौकर की बहन से निकाह करने जा रहे हैं। वह भी शादीशुदा है। उसका भी अपने पति से तलाक नहीं हुआ है। जानकारी पर वह अपनी ससुराल गई। ताकि शौहर से बात कर सके। वहां उसके साथ अभद्रता की गई। उसे धक्के देकर भगा दिया गया। वह थाने पहुंची। वहां भी सुनवाई नहीं हुई। नगमा ने इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी के आदेश पर मंटोला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिसमें आरोप है कि, पूर्व मंत्री चैधरी बशीर ने छठी शादी करने के लिए तीन तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया. वहीं, मंटोला पुलिस का कहना है कि, मामले की विवेचना की जा रही है. महिला ने जो वीडियो दिया है, उसकी भी जांच की जा रही है.
साल 2013 में नगमा ने ही चौधरी बशीर को जेल भिजवाया था.
नगमा की तहरीर पर चौधरी बशीर के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न और आप्राकृतिक कृत्य का मुकदमा दर्ज हुआ था. इस पर तत्कालीन एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने चौधरी बशीर को गिरफ्तार कराकर जेल भेजा था, जबकि उस समय चौधरी बशीर फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहा था
विधायक गज़ाला के साथ हुआ था पहला निकाह
साल 2003 में चौधरी बशीर ने देवरिया जिले की रामपुर कारखाना सीट से विधायक रहीं गजाला लारी से प्रेम विवाह किया था. बसपा सुप्रीमो मायावती ने दोनों की शादी करवाई थी. विधानसभा चुनाव में चौधरी बशीर बसपा से चुनाव जीता था. इसके बाद गजाला और बशीर बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में पहुंच गए. दोनों का एक बेटा भी है. बाद में गजाला और बशीर का तलाक हो गया.   
पूर्व मंत्री ने कई महिलाओं की जिंदगी बरवाद की, अय्याशी का चस्का है
चौधरी बशीर की चौथी पत्नी नगमा का आरोप यह भी है कि चौधरी बशीर को महिलाओं के साथ अय्याशी करने का शौक रहता है।  चौधरी बशीर ने दूसरी शादी गिन्नी कक्कड़ नाम की लड़की से हिन्दू रीति-रिवाज से की थी. नगमा के मुताबिक, चौधरी बशीर ने तीसरी शादी दिल्ली की तरन्नुम से की. इसके बाद पूर्व मंत्री ने उससे निकाह किया था. इसके बाद चौधरी बशीर ने साल 2018 में पांचवी शादी रुबीना नामक महिला से की थी. थाना मंटोला के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पूर्व मंत्री के खिलाफ मुस्लिम महिला संरक्षण अधिनियम तीन तलाक के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है. इसके पहले भी चौधरी बशीर पर कई अपराधिक मामले भी दर्ज हैं. जो कोर्ट में विचाराधीन हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages