स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थान, इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश जारी किया है और कहा है कि बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में जिन छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाना है, उनके इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाए. इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया है कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए स्कूलों के नए सत्र को शुरू करने के संबंध में कार्ययोजना तैयार की जाए.
आगरा सहित यूपी में कोरोना संक्रमण नियंत्रित होने से अब बंद चल रहे स्कूल और कोचिंग को खोलने के लिए दिशा निर्देश तैयार किए जा रहे हैं। यूपी में 16 अगस्त से स्कूल खोलने का निर्णय लिया जाएगा।
50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल
यूपी में 16 अगस्त से स्कूल और कोचिंग खुल जाएंगे। स्कूल और कोचिंग में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। इसके साथ ही 50 फीसद क्षमता के साथ ही स्कूल खोले जाएंगे।
पैरेंट्स की लिखित सहमति से ही स्कूलों में मिलेगा प्रवेश
जानकारी के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ की बैठक में स्कूल 16 अगस्त से खोलने का निर्णय लिया गया है। डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा 2 30 बजे से बैठक करेंगे और स्कूल खोलने पर क्या सावधानी बरतनी हैं क्या गाइड लाइन होनी चाहिए, इस पर चर्चा करेंगे। 16 अगस्त से 50 फीसद क्षमता के साथ स्कूल खुलेंगे लेकिन अभिभावकों की लिखित अनुमति के बाद ही छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें