My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 5 अगस्त 2021

5 अगस्त और मोदी जी का क्या है रिश्ता? हर 5 अगस्त को करते हैं कोई करिश्मा.

 



5 अगस्त और मोदी जी का क्या है रिश्ता? हर 5 अगस्त को करते हैं कोई करिश्मा.

आज 5 अगस्‍त है। लेकिन यह दिन आम दिनों से अलग है। पिछले 2 सालों से 5 अगस्‍त को मोदी सरकार द्वारा कई ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं। साल 2019 के दूसरे कार्यकाल के दौरान एनडीए की सरकार बनते ही जम्‍मू कश्‍मीर के विशेष राज्‍य के दर्जे को खत्‍म कर दिया था। और अनुच्‍छेद 370 हटा दी गई थी। साल 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का भूमि पूजन किया था। मोदी सरकार द्वारा लिए गए दो बड़े फैसलों ने अपने विरोधियों को चौंका दिया था। 

5 अगस्‍त के मायने

5 अगस्‍त 2019 को मोदी सरकार ने अपने एजेंडे में कही बात को साकार किया था। 8 अगस्‍त को पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा था कि, 'एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अटल जी का सपना पूरा हुआ है। जम्‍मू कश्‍मीर से धारा 370 को हटाकर अपना वादा पूरा किया है।'
5 अगस्त2020 को अयोध्या में श्री राम मंदिर की आधार शिला
वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम मंदिर के पक्ष  में फैसला सुनाने के बाद अपने एक और एजेंडे को पूरा किया था। 5 अगस्‍त 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्‍या के निर्माण की आधारशिला रखी थी। इस दौरान करीब 175 लोग मौजूद रहे थे। भूमि पूजन के दौरान 9 शिलाएं रखी गईं थी। 
5 अगस्त को ही सर्जिकल स्ट्राइक
वहीं 5 अगस्‍त को देश के जाबांज जवानों ने सर्जिकल स्‍ट्राइक की थी। इस कार्रवाई के दौरान जवानों ने आतंकवादियों के करीब 7 लांच पैड नष्‍ट कर दिए थे। स्‍ट्राइक के दौरान 35 आतंकी और 2 पाकिस्‍तानी सैनिक भी मारे गए थे। सर्जिकल स्‍ट्राइक में करीब 125 जवान मौजूद थे। जिसमें मात्र 35 जवान ही कैंप के अंदर गए थे। अन्‍य जवान बाहर से ही ऑपरेशन को कवर कर रहे थे। 5 अगस्‍त को 1 करोड़ लोगों को अन्‍न वितरण

जी हां, 1 अगस्‍त को गृह मंत्री अमित शाह उत्‍तर प्रदेश के दौरे पर थे। अमित शाह की मौजूदगी में सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने 5 अगस्‍त की तारीख को लेकर घोषणा की थी। सीएम योगी ने 5 अगस्‍त की तारीख ऐलान करते हुए कहा था कि इस दिन पीएम मोदी द्वारा अन्‍न वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 1 दिन में 1 करोड़ लोगों को अन्‍न वितरण किया जाएगा। सीएम योगी ने संबोधित करते हुए कहा था कि, 'यह दिन भारतीय इतिहास में काफी मायने रखता है। 5 अगस्‍त को दिन में 1 बजे पीएम मोदी वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह ला‍भार्थियों से भी चर्चा करेंगे। 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages