हॉकी के जादूगर दद्दा ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग तो पूरी नहीं हुई हां सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के नाम से देने का एलान जरूर कर दिया. ‘हॉकी के जादूगर’कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद ने भारत को लगातार 3 बार ओलिंपिक में गोल्ड मेडल दिलवाया था.
राजीव गांधी खेल रत्न भारत का खेल जगत में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है. इस पुरस्कार का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया था.
खेल रत्न पुरस्कार का मकसद खिलाड़ियों को सम्मानित कर समाज में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ाना है. पुरस्कार में खिलाड़ियों को सम्मान के रूप में एक पदक, सम्मान सहित एक प्रमाण पत्र और नकद इनाम मिलता है इनाम की नकद राशि 5,00,000 रुपये थी. अब यह राशि बढ़कर 7,50,000 रुपये हो गई है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें