My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 30 मार्च 2021

लड़कियों की छेड़छाड़ से परेशान युवक ने जहर खाकर फेसबुक पर पोस्ट किया


 छेड़छाड़ की घटनाएं अक्सर देखने और सुनने को मिलती हैं। कई बार यही घटनाएं किसी न किसी की जान पर भी बन आती हैं। कभी लड़कियां छेड़छाड़ से परेशान होकर खौफनाक कदम उठा लेते हैं तो कभी लड़के छेड़छाड़ के आरोपों से आहत होकर खुदकुशी कर बैठते हैं। ऐसा ही एक  आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र से सामने आया है। यहां दो महिलाओं के आरोपों से परेशान होकर  युवक लविश अग्रवाल

इतना परेशान हो गया कि उसने अपना दर्द फेसुबक पर साझा किया, इसके बाद युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते युवक को बचा लिया गया। समाजसेवी नरेश पारस ने इस पोस्ट को देखते ही एसएसपी के सीयूजी नंबर पर कॉल करके इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही इसे ट्वीट भी कर दिया। युवक आगरा का रहने वाला है, लेकिन किस इलाके का है? यह अभी जानकारी नहीं है। एसएसपी मुनिराज जी ने मामले की जांच साइबर सेल को दी है

युवक ने सुसाइड से पहले फेसबुक पर लिखे पोस्ट में पड़ोस की दो महिलाओं पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं युवक ने बताया कि दोनों महिलाएं एक साल से उसे परेशान कर रही हें। युवक को दोनों महिलाएं गंदी-गंदी गालियां भी देती हैं। सोशल मीडिया पर मंगलवार को युवक द्वारा खुदकुशी का पोस्ट देखकर सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस हरकत में आ गए। उन्होंने जानकारी को पुलिस से साझा किया। उनके ट्वीट पर पुलिस भी हरकत में आई। हालांकि इससे पहले ही युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages