जब पड़ोसन पर आया विजय माल्या का दिल
लिकर किंग के नाम से मशहूर विजय माल्या आज देश छोड़कर भाग गए हैं। बता दें कि विजय माल्या पर विभिन्न बैंकों का करीब 9000 करोड़ बकाया है। विजय माल्या को 'किंग ऑफ गुड टाइम्स' के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि फिल्मी घराना हो या कॉर्पोरेट लॉबी या फिर खेल जगत हर जगह माल्या का सिक्का चलता है। पार्टीज और रंगीनियों के शौकीन माल्या की पार्टियों में बॉलिवुड स्टार्स की अच्छी खासी उपस्थिति नजर आती है। निजी जिंदगी की बात करे तो विजय माल्या ने दो शादियां की है।
माल्या ने की थी दो शादी
कोलकाता में पैदा हुए माल्या के पिता विठ्ठल माल्या देश के जाने-माने कारोबारी थे। वहीं, उनकी मां का नाम ललिता रमैया था। विजय माल्या की 2 शादी हो चुकी हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम समीरा माल्या है, जो कि उस समय एयर इंडिया एयरलाइंस की एयर होस्टेस थी। सिद्धार्थ माल्या समीरा और विजय माल्या की ही संतान है। माल्या ने दूसरी शादी रेखा माल्या से की।
पड़ोसन पर आया दिल
समीरा के बाद माल्या ने दूसरी शादी बेंगलुरु में अपनी ही पड़ोसी रेखा से की। रेखा और विजय दोनों की ही यह दूसरी शादी थी। रेखा के पहले पति मिस्टर महमूद, विजय माल्या के अच्छे दोस्त थे और पहले पति से रेखा ने एक लड़की लैला को जन्म दिया था। जिसे बाद में विजय माल्या ने गोद ले लिया था। गोद लेने के बाद लैला महमूद लैला माल्या कहलाने लगी। दूसरी शादी के बाद रेखा ने विजय माल्या के साथ भी दो लड़कियों को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक रेखा माल्या अपनी दोनों लड़कियों लीना माल्या और तान्या माल्या के साथ ज्यादातर अपने कैलिफोर्निया वाले घर में ही रहती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें