दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में पीएम मोदी की भतीजी दमयंती बेन मोदी के साथ दिनदहाड़े ऐसी वारदात हो गई, जिसे जानकर पुलिस के होश उड़ गए. पीएम मोदी की भतीजी के साथ दिल्ली के वीवीआईपी इलाके सिविल लाइन्स में लूटपाट हो गई. दो स्कूटी सवार चोरों ने झपटमार कर उनका पर्स लूट लिया.
दमयंती मोदी अपने पति के साथ ऑटो से जा रही थीं. इसी दौरान बदमाश उनके हाथ से पर्स छीनकर भाग गए. वारदात के सामने आने के बाद पुलिस के होश उड़ गए. दमयंती मोदी पीएम मोदी के भाई प्रहलाद भाई मोदी की बेटी हैं. वारदात को लेकर दमयंती मोदी ने थाने में केस दर्ज कराया था.
हालांकि थाने में केस दर्ज करते वक़्त दमयंती ने नहीं बताया था कि वो प्रधानमंत्री मोदी की भतीजी हैं, लेकिन जब मीडिया के जरिये पुलिस को पता चला तो पुलिस तेजी से आरोपियों की तलाश में जुट गई है. दमयंती बेन मोदी शनिवार सुबह ही अमृतसर से दिल्ली आई थीं.
दिल्ली के सिविल लाइन्स इलाके के गुजराती समाज भवन में उन्होंने एक कमरा बुक कराया था. यहां पहुंचने के बाद वह पुरानी दिल्ली से ऑटो से गुजराती समाज भवन पहुंचकर गेट पर उतरी ही थीं कि स्कूटी सवार बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया और फरार हो गए.
दमयंती मोदी के पर्स में करीब 56 हजार रुपये, 2 मोबाइल और कई अहम दस्तावेज थे. उन्हें शाम को ही अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़नी है. घटना के बाबत डीसीपी नॉर्थ मोनिका भारद्वाज ने जानकारी दी कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की जल्द तलाश की जाएगी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें