भारतीय कला, संस्कृति और औद्योगिक विरासत के विभिन्न रंग लिये कोठी मीना बाजार पर 'आगरा महोत्सव -झलक विरासत की 'का शुभारंभ शुक्रवार को धूमधाम से हुआ।
महोत्सव में नगरवासियो को स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने का सन्देश दिया जायेगा | आगरा महोत्सव आयोजन समिति के मनीष अग्रवाल ने बताया कि आगरा महोत्सव लघु भारत के रूप में नज़र आएगा | दस दिवसीय इस आयोजन में सांस्कृतिक मुक्ताकाशी मंच सजाया जा रहा है | जिसमे स्थानीय कलाकारों के अलावा बाहर से कलाकारों द्वारा शानदार रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी साथ ही बच्चों की फुल मस्ती के लिए फन जोन एवम स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए लजीज फ़ूड कोर्ट का विशेष इंतज़ाम किया गया है।
सभी लोग परिवार सहित महोत्सव में निःशुल्क प्रवेश कर आनंद ले सकेंगे | दोपहर दो बजे से रात्रि दस बजे तक प्रतिदिन आयोजन होगा |
12 अक्टूबर को तुषा शर्मा द्वारा हेंड राइटिंग कम्पटीशन, रौशनी गिदवानी द्वारा शाम-ए-कत्थक तथा मधु सक्सेना द्वारा मूक वधिर कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी ।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें