वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कमलेश टंडन के पुत्रों के आपसी विवाद में हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी राहुल की गिरफ्तारी के बाद एस एस पी आगरा बबलू कुमार ने डॉ अमित टंडन की गिरफ्तारी पर दस हज रुपये का इनाम घोषित कर दिया साथ डर अमित की पत्नी वैशाली टंडन का नाम भी केस में फिर से शामिल कर दिया गया ज्ञात हो कि बाग़ फरजाना स्तिथ वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कमलेश टंडन के परिवार में दोनों पुत्रों डॉ अमित टंडन और डॉ अनुराग टंडन में प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था । डॉ अमित टंडन और उनकी पत्नी डॉ वैशाली टंडन डॉ कमलेश टंडन हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर देखती थी । डॉ अनुराग टंडन और उनकी पत्नी डॉ पारुल टंडन पैथोलॉजी लैब देखती थे तथा दोनों परिवार अस्पताल परिसर में रहते है डॉ अनुराग टंडन ने आवास के अपने हिस्से में सीसीटीवी लगवा लिए थे, डॉ अमित टंडन भी अपने आवास में सीसीटीवी लगवा रहे थे। इसे लेकर विवाद हो गया।
थाना हरीपर्वत में डॉ अनुराग टंडन की पत्नी पारुल ने दी तहरीर में आरोप लगाया था कि शुक्रवार शाम पांच बजे डॉ. अमित टंडन और उनकी पत्नी डॉ. वैशाली टंडन अपने कर्मचारी राहुल से डॉ अनुराग टंडन के आवास में लगे सीसीटीवी को हटवा रहे थे कि इसी बीच अमित टंडन ने अनुराग के सिर में रॉड से प्रहार कर दिया। उन्हें पुष्पांजलि हॉस्पिटल में वेंटीलेटर पर रखा गया था

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें