ऐसा ही आज हुआ जब गौरव ने बीजेपी सांसद प्रो एस पी सिंह बघेल से आगरा में आई टी सिटी के प्रस्ताव के स्टेटस के बारे सवाल पूछा इस पर सांसद बघेल आपा खो बैठे
और सार्वजनिक रूप से तू तड़ाक की भाषा का इस्तेमाल करते हुए गौरव अग्रवाल को ब्लैकमेलर एवम फ़र्ज़ी पत्रकार कहने लगे
लगे इस पर भी गौरव अग्रवाल मुस्कराते हुए बेहद संयत भाषा में सांसद के बदमिजाजी का जवाब देता रहा. मौके पर मौजूद एक पत्रकार ने सांसद एसपी सिंह बघेल को टोका और कहा कि आप जिस तरह बेहद परसनल होकर बातें कर रहे हैं, वह आपकी गरिमा के अनुकूल नहीं है.
ज्ञात हो कि सांसद एसपी सिंह बघेल बड़े दलबदलू नेता रहते हुए अवसर के अनुसार कभी समाजवादी पार्टी कभी बहुजन समाज पार्टी के नेता रहे.आजकल भारतीय जनता पार्टी से जुड़े . इन पर अपनी जाति प्रमाणपत्र को लेकर फर्जीवाड़े का मुकदमा हाइकोर्ट भी चल रहा है. वैसे तो ये पिछड़ी जाति से आते थे लेकिन पिछला चुनाव एससी-एसटी बनकर, सुरक्षित सीट से लड़ा इस मामले में अब भी मुकदमा चल रहा है और फैसला आना बाकी है.


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें