प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'पहले महँगे पेट्रोल-डीजल का बोझ और अब महँगी बिजली की मार । उप्र की भाजपा सरकार आम जनता की जेब काटने में लगी है। क्यों ? '
कांग्रेस महासचिव ने सवाल किया, "खजाने को खाली करके भाजपा सरकार अब वसूली, जनता पर महँगाई का चाबुक चलाकर कर रही है। कैसी सरकार है ये?"
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में बिजली मंहगी हो सकती है। विद्युत नियामक आयोग ने खर्च में बढोतरी और राजस्व में कमी को पूरा करने के मकसद से मंगलवार को बिजली की दरें 11 . 69 प्रतिशत तक बढाने का प्रस्ताव किया।
बढ़ती बिजली दरों पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा -यह आयोग का फैसला है ,पिछली सरकार ने जो भ्रष्टाचार किया उसका यह नतीजा है ,लोगों को अब पर्याप्त बिजली मिल रही है ,समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के लोग इस पर राजनीति ना करें ,हम ने विद्युत की अच्छी व्यवस्था बनाई है ,40% अधिक लोगों के घरों तक अब अधिक बिजली पहुंच रही है ,बिजली कंपनियां लगातार घाटे में चल रही थी .इसी के चलते यह निर्णय लिया गया है..

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें