साथ ही स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया गया है।समाचार एजेंसी एएनआई ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मुंबई में कितनी तेज बारिश हुई है। अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कुछ कदम उठाए हैं। बारिश को देखते हुए आज स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बारिश की वजह से स्कूलों में बच्चे फंसे हैं, उन्हें सुरक्षित घर वापस पहुंचाने के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देश भी जारी किया गया है। 'मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले दो दिन तक मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का आशंका है। कृपया पूरी तरह से चौकन्ना और सुरक्षित रहें। किसी भी तरह की आपात स्थिति होने पर 100 नंबर पर डायल करें। टेक केयर मुंबई'।
मुंबई के सियोन इलाके में भी भारी बारिश की वजह से सड़कों पर जलजमाव दिखा। कई इलाकों में 150 मिलिमीटर से ज्यादा बारिश हुई। इतना ही नहीं, मुंबई लोक सेवा पर भी बारिश की पानी का असर देखने को मिल रहा है। मुंबई में मंगलवार को भी बारिश हुई थी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें