My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 29 मई 2026

सपा महिला जिलाध्यक्ष पर घर में घुसकर पर हमला,बालों से घसीटा


सपा महिला जिलाध्यक्ष पर घर में घुसकर पर हमला,बालों से घसीटा

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल पर हुए हमले ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है। आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गार्गी सिंह पटेल को बाल पकड़कर घसीटते और पीटते हुए देखा जा सकता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने न केवल गार्गी सिंह पटेल के साथ मारपीट की बल्कि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बहन और एक बुजुर्ग महिला को भी नहीं छोड़ा। वायरल वीडियो में कुछ लोग उन्हें जमीन पर गिराकर पीटते दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक महिला मोबाइल से वीडियो बनाती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि हमले में गार्गी सिंह पटेल की आंख और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना मुगलसराय क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला जमीन के लेन-देन और पुराने पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपियों में प्यारे लाल यादव, मनोज यादव, अमित यादव, डाली और उर्मिला समेत कई लोगों के नाम सामने आए हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि हमला पूरी योजना के तहत किया गया।

इस घटना के बाद विपक्ष और सत्ता पक्ष के नेताओं ने भी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “जो अपनी महिला नेता की सुरक्षा नहीं कर पा रहे, वे महिलाओं के सम्मान की बात कैसे करेंगे।”

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी बड़ी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि राजनीतिक दलों के भीतर स्थानीय स्तर पर बढ़ते विवाद किस तरह हिंसक रूप ले रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages