रील्स का ऐसा जुनून कि जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान! हरिद्वार में पति का हाई-वोल्टेज ड्रामा वायरल
सोशल मीडिया की चमक अब रिश्तों पर किस कदर भारी पड़ रही है, इसका सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम रील्स को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद ऐसा बढ़ा कि पति ने अपनी ही जिंदा पत्नी का गंगा किनारे पिंडदान कर डाला।
बताया जा रहा है कि पत्नी के छोटे और बोल्ड कपड़ों में लगातार रील्स बनाने से पति बेहद नाराज़ था। उसने कई बार पत्नी को समझाने और रोकने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो गुस्से में उसने ऐसा कदम उठा लिया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।
पति सीधे हरिद्वार के हर की पौड़ी पहुंचा। गंगा के बीच खड़े होकर उसने पत्नी की तस्वीर पर माला चढ़ाई, फिर गुस्से में तस्वीर पर थूका और “रिश्ता खत्म” बताते हुए फोटो, कपड़े और पत्नी का सामान गंगा में बहा दिया। इतना ही नहीं, पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी रिकॉर्ड कराया गया, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आते ही इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया। कुछ लोग इसे “टूटा हुआ और बेबस पति” बता रहे हैं, तो कई यूजर्स इसे सस्ती लोकप्रियता और फॉलोअर्स बटोरने का पब्लिसिटी स्टंट करार दे रहे हैं।
अब सवाल यही उठ रहा है—क्या सोशल मीडिया का जुनून रिश्तों को इस हद तक तोड़ रहा है, या फिर वायरल होने के लिए लोग हर सीमा पार करने लगे हैं?

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें