My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

जनगणना का महाअभियान आज से शुरू


 

जनगणना का महाअभियान आज से शुरू

जनगणना देश के लिए बहुत जरूरी है.. इसी आधार पर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं.. इसमें हिस्सेदारी जरूर करें..
डिजिटल युग में इस बार जनगणना में स्व गणना की प्रक्रिया भी शामिल की गई है.. यानि कोई व्यक्ति अपने और परिवार की जानकारी मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से खुद ही दर्ज कर सकता है.
इसके लिए संबंधित व्यक्ति को अपने मोबाइल नंबर और कुछ बुनियादी जानकारियां देकर जनगणना विभाग के आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in  पर लॉगिन करना होगा.. पोर्टल पर दिए गए फॉर्म में परिवार के सदस्यों और उनके रहन-सहन से जुड़ी सारी जानकारियां भरनी होंगी.. ये जानकारी सबमिट करते ही एक विशिष्ट स्व गणना आईडी जेनरेट कर दी जाएगी.. जब भी कोई जनगणनाकर्मी घर आए तो उसे वही विशिष्ट आईडी दिखानी होगी जिसे जनगणनाकर्मी अपने रिकॉर्ड में जोड़ देगा.
यूपी में स्व गणना के लिए 7 मई से 21 मई तक का समय निर्धारित किया गया है.
जनगणना के पहले चरण में देशभर के मकानों की सूची बनेगी और उनमें रहने वाले लोगों के जीवन स्तर के विभिन्न पहलुओं को समझा जाएगा..
जनगणना के लिए घर आने वाला कर्मी 33 सवाल पूछेगा..
घर का मुखिया महिला है या पुरुष.. मुखिया का नाम क्या है.. किस सामाजिक वर्ग से है, जैसे एससी-एसटी आदि.. घर में अनाज की कितनी खपत होती है.. बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता क्या है.. वाहनों की संख्या कितनी है.. वाहन किस तरह के हैं.. ऐसी ही अन्य सामान्य जानकारियां जुटाई जाएंगी..
इस बात का विशेष ध्यान रखिएगा कि जनगणनाकर्मी पूछताछ के दौरान किसी भी तरह का कागज नहीं मांगेगा.. अगर वो कागज़ मांगता भी है तो दिखाने या जमा करने की जरूरत नहीं है.. न कोई पहचान पत्र देना है, न निवास से संबंधित कोई प्रमाणपत्र देना है, न ही कोई सरकारी कागज दिखाना है..

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages