लाहौर में खूनी अंजाम: काबुल के अस्पताल पर बमबारी करने वाले पाकिस्तानी पायलट को अज्ञात धुरंधरों ने निपटाया!
पाकिस्तानी एयरफ़ोर्स के फाइटर पायलट "हुसैन इक़बाल", जिसका नाम काबुल के ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल पर हुई हवाई हमले के साथ जुड़ा था, की लाहौर के फैसल टाउन इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।
अहंकार और वीरता के बीच यह खूनी खेल तब शुरू हुआ जब "हुसैन" की कार अल्लामा इक़बाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर जा रही थी।
मोटरसाइकिल सवार नक़ाबपोश हमलावरों ने कार के करीब आकर बेरहमी से गोलियां दाग़ीं, और कुछ ही पलों में सीटों पर खून बिखर गया।
मौके पर पहुंची पाकिस्तानी मिलिट्री ने पूरे इलाके को सील कर दिया और उनके शव को करीबी मिलिट्री हॉस्पिटल में शिफ्ट किया।
अब तक किसी भी संगठन ने हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह “बदले की कार्यवाही” थी या फिर किसी बड़ी आंतरिक साजिश का नतीजा?
अफगानिस्तान में यह बमबारी सैकड़ों नागरिकों की मौत और दुनिया भर में विरोध का कारण बनी थी। अब "हुसैन इक़बाल" की मौत ने इस कहानी को एक और खूनी मोड़ दे दिया है।
ये असली न्याय था या फिर कोई नया खेल शुरू हुआ है, यह आने वाले दिनों में होने वाली घटनाओं के ट्रेंड से स्पष्ट होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें