आई टी आई छात्रा ने शिक्षक पर लगाया अनुचित व्यवहार का आरोप
आगरा,आई टी आई की एक छात्रा ने अपने शिक्षक पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाते हुए छात्रा ने आरोप लगाया है कि शिक्षक ने उसके साथ बदसलूकी की और उसे धमकी दी।
छात्रा ने बताया कि 13 मार्च 2026 को वह IT Lab के पास अपने चाचा से फोन पर बात कर रही थी, तभी शिक्षक वहां आए और उन्होंने उसका हाथ झटक कर कहा कि फ्री होकर मुझसे मिलकर जाना। इसके बाद छात्रा ने अपनी ट्रेड की अध्यापिका को बताया, जिसने प्रिंसिपल को सूचित किया।
आरोपित अनुदेशक विवेक लवानिया पर पूर्व में भी छात्रों से प्रैक्टिकल में 95% नम्बर दिलाने के नाम पर प्रति छात्र 6000 रुपये वसूली के आरोप की छात्रों ने प्रिंसिपल को शिकायत की थी, जिसके बाद लवानिया को निलंबित कर दिया गया था
इस घटना पर संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण आगरा मंडल संजय सगर ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आनन्दपुर जारखी, टूण्डला, फिरोजाबाद में व्यवसाय कोपा में प्रशिक्षणरत छात्रा के शिकायती पत्र पर तीन सदस्यीय जांच समिति से जांच के आदेश जारी कर दिए है
छात्रा ने आरोप लगाया है कि शिक्षक ने उसके साथ अभद्रता की और कहा कि बहस मत करो, निकलो जाओ यहाँ से। छात्रा ने कहा कि यह व्यवहार एक शिक्षक के लिए अत्यंत अशोभनीय है और इससे उसकी पढ़ाई व मानसिक शांति पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।
छात्रा ने प्रिंसिपल से इस मामले की गंभीरता से जांच करने और शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। छात्रा ने यह भी अनुरोध किया है कि इस मामले को गोपनीय रखा जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें