नव संवत्सर की संध्या बेला पर राष्ट्र सेविका समिति का आनंद मेला आयोजित
18 मार्च की पूर्व संध्या पर आयोजित इस मेले में संघ की 100 वर्ष की यात्रा को समर्पित एक भव्य प्रदर्शनी लगाई गई। राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष पूरे होने पर भी इस प्रदर्शनी में अनेक मॉडल लगाए गए, जिससे संघ और समिति के काम को सामान्य जन को समझने में सहायता मिली।
इस मेले के वैचारिक मंच में आगरा शहर की मेयर श्रीमती हेमलता दिवाकर ने अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि यह मेला संस्कृति एवं संस्कारों के संवर्धन का एक कदम नहीं बल्कि मील का पत्थर है। हरियाणा प्रांत की राष्ट्रसेविका समिति की प्रांत कार्यवाहिका डॉक्टर अंजलि जैन ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति संघ का वैचारिक परिवार है और संघ की प्रेरणा से ही राष्ट्र सेविका समिति का गठन हुआ है।
इस अवसर पर समाजसेवी दीपा गोस्वामी, एसएन मेडिकल कॉलेज की आचार्य डॉ प्रीति भारद्वाज, शारदा यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉक्टर जयंती रंजन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मेले में आम जनता ने विभिन्न व्यंजनों, झूलों और विभिन्न प्रकार की खरीदारी का आनंद उठाया।
मेले में विशेष तौर पर बनाए गए संघ और समिति के संघचालकों और संघचालिकाओं के चित्रों से सेल्फी प्वाइंट बनाए गए, जहां लोगों ने हर्ष के साथ अपने चित्र खिंचवाकर आनंदित महसूस किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें