राष्ट्र सेविका समिति का नव संवत्सर मेला 18 मार्च को आयोजित होगा
राष्ट्र सेविका समिति द्वारा पिछले 40 वर्षों से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर के अवसर पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस बार का मेला 18 मार्च को रामलीला पार्क जयपुर हाउस में आयोजित किया जाएगा। इसके संदर्भ में 15 मार्च को राजा हरिश्चंद्र भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जहां समिति की स्वयं सेविका बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मेले की संयोजिका नीलिमा शर्मा ने बताया कि इस मेले में विभिन्न प्रकार की खेलों का आयोजन, प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रांत संपर्क प्रमुख मीना बंसल ने आगरा की जनता से आवाहन किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं और खरीददारी, विभिन्न व्यंजनों, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झूले, भाग्यशाली विजेता पुरस्कार आदि के साथ अपने परिवार के साथ नवसंवत्सर की पूर्व संध्या का आनंद लें।
राष्ट्र सेविका समिति विभाग संपर्क प्रमुख एवं प्रचार प्रसार प्रमुख मीनाक्षी ऋषि ने कहा कि मेले में संघ शताब्दी वर्ष का विशेष उल्लेख रहेगा, क्योंकि यह मेला आनंद के साथ-साथ एक वैचारिक मंच भी आयोजित करता है। इस मेले में शहर की मेयर माननीय हेमलता दिवाकर जी, हरियाणा प्रांत की कार्यवाहीका डॉक्टर अंजलि जैन, शारदा यूनिवर्सिटी की कुलपति जयंती रंजन, मेडिकल कॉलेज की आचार्य डॉ प्रीति भारद्वाज, प्रमुख समाजसेवी दीपा गोस्वामी जी उपस्थित रहेंगे।
मेले की और जानकारी प्रदर्शन आई का कार्य देखने वाली पश्चिम महानगर कार्यवाही का प्रीति सिंह ने कहा कि बौद्धिक विभाग की ओर से संघ और समिति की यात्रा की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। मेले का मुख्य विषय पांच परिवर्तन पर आयोजित प्रतियोगिता रहेगी, जिसमें एक विशेष प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समाज और राष्ट्र प्रगति के लिए अनिवार्य पांच परिवर्तनों का पालन करने वाले परिवार या व्यक्ति विशेष को विशेष सम्मान दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें